{"_id":"6702f954a50e0ea6f508b8e4","slug":"10-mm-rain-with-strong-wind-ambala-news-c-36-1-amb1003-130764-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तेज हवा के साथ हुई 10 मिलीमीटर बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तेज हवा के साथ हुई 10 मिलीमीटर बारिश
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आधी रात में तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिले में 10 मिलीमीटर बारिश होने से रविवार सुबह मौसम सुहावना हो गया। सुबह 9 बजे के बाद मौसम साफ होने पर गर्मी फिर बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में 9.9 मिलीमीटर बारिश हुई।
इस वजह से न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अंबाला में न्यूनतम तापमान प्रदेशभर में सबसे कम रहा। वहीं, तेज बारिश होने से रात में बिजली गुल हो गई और करीब 3 घंटे के बाद बिजली आई। तेज हवा चलने से कई जगहों पर पेड़ भी गिर गए और बिजली तारों को भी नुकसान हुआ।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में आठ अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
इस दौरान अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। राज्य में सात अक्तूबर तक हवाएं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित हैं। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ सकती है लेकिन आठ अक्तूबर बाद राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।