फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10 lakh jewelery stolen from the owner's house of Drive-in-22 Resort

ड्राइव-इन-22 रिसोर्ट के मालिक के घर से 10 लाख के जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
10 lakh jewelery stolen from the owner's house of Drive-in-22 Resort
अंबाला सिटी। चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। शायद ही कोई दिन ऐसा निकलता हो जब चोर किसी घर, दुकान, संस्थान या वाहन को निशाना न बनाते हों। इस बार चोरों ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बने ड्राइव-इन-22 रिसोर्ट के मालिक गगन के सेक्टर-10 स्थित घर को निशाना बनाया है। पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने करीब दस लाख के जेवर और 1.85 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिए। घटना के समय परिवार के सदस्य चंडीगढ़ रिश्तेदारी में गए थे। रविवार देर शाम वापस लौटे तो परिवार को ताले टूटे, सामान बिखरा और गायब मिला। सूचना मिलते ही सीआईए, साइबर और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीमें मौके पर पहुंची। सेक्टर-9 पुलिस थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गगन डोडा ने पुलिस को बताया कि 3 सितंबर को वह परिवार के साथ चंडीगढ़ में रहने वाले अपने भाई के घर में गए थे। जहां से पांच सितंबर को उनकी पत्नी और बेटा वापस घर लौट गए थे और वह शिमला में चला गया था। जब उसकी पत्नी और बेटा घर पहुंचे तो दरवाजा टूटा और घर का सामान बिखरा मिला। अलमारी में रखी तिजोरी से करीब दस लाख रुपये के जेवर और एक लाख 85 हजार रुपये चोरी हो चुके थे। घर में लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध देखा गया है। सेक्टर-9 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत ने बताया कि घर में हुई चोरी के मामले में आरोपी की पहचान की कोशिश जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed