फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10 lakh fraud from class IV worker in the name of sending daughter abroad

बेटी को विदेश भेजने के नाम पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी से 10 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
10 lakh fraud from class IV worker in the name of sending daughter abroad
अंबाला सिटी। बेटी को विदेश भेजने के नाम पर शहर के नागरिक अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार पांच आरोपी नागरिक अस्पताल में सरकारी कर्मचारी हैं। पीड़ित ने जब आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी। 28 जुलाई को एसपी अंबाला को दी शिकायत में अवतार सिंह ने ज्ञान सिंह, कुलदीप सिंह, स्वर्ण सिंह और दो महिलाओं पर आरोप लगाए थे। उप पुलिस अधीक्षक की जांच के बाद थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अवतार सिंह ने बताया कि वह हांडी खेडा शहजादपुर का निवासी है। वह शहर के नागरिक अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उनके अनुसार, ज्ञान सिंह ने उसे बताया कि उसकी साली का बेटा पंकज कुमार कुवैत में ट्रेवलिंग एजेंट है। उसने कई लोगों को विदेश में सेटल करवाया है। वह उसकी बेटी को विदेश में सेटल करवा देंगे। ज्ञान सिंह, कुलदीप सिंह व स्वर्ण सिंह वीजा संबंधी फीस के लिए पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में मोटी रकम डलवाते रहे। यह अकाउंट नंबर उसे कभी ज्ञान सिंह, कभी कुलदीप सिंह व कभी स्वर्ण सिंह देता था।
विज्ञापन

अवतार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कई बार पीड़ित से नकद रुपये लिए। इस धोखाधड़ी में पंकज कुमार भी शामिल है। यह सभी आरोपी विदेश में बैठे पंकज कुमार से वीडियो कॉल करवाते थे। आरोपियों ने उनके साथ करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जब भी वह आरोपियों से बेटी मनप्रीत को विदेश भेजने के बारे में पूछता तो वह कोई न कोई बहाना बना देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुवैत से शूटर मंगवाकर गला कटवाने की धमकी
अवतार सिंह के अनुसार बाद में आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। कहा कि अगर उसने रुपये मांगे तो वह कुवैत से शूटर मंगवाकर गला कटवा देंगे। आरोपी उसे धमकी देते कि पंकज ज्ञान सिंह की सगी साली का बेटा है वह कुवैत में गैंगस्टर है। साथ ही उन्होंने दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed