{"_id":"6a120061a2c9be6edb025bae","slug":"10-electric-buses-ran-vij-bought-a-ticket-and-travelled-ambala-news-c-36-1-amb1001-163678-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दौड़ीं 10 इलेक्ट्रिक बसें, विज ने टिकट खरीदकर किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दौड़ीं 10 इलेक्ट्रिक बसें, विज ने टिकट खरीदकर किया सफर
विज्ञापन
अंबाला छावनी में कैपिटल चौक के पास एक साथ लाइन में खड़ी नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाल। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास 10 इलेक्ट्रिकल व वातानुकूलित बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही अंबाला छावनी प्रदेश का ऐसा पहला शहर बन गया है, जहां लोकल रूट की सभी 25 बसें पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल और वातानुकूलित हैं।
इस अवसर पर विज ने खुद टिकट खरीदी और कार्यकर्ताओं के साथ बस में सफर कर सुविधाओं का जायजा लिया। अनिल विज ने कहा कि अंबाला में 20 वर्षों से लोकल बस सेवा बंद पड़ी थी। जब उन्हें इस विभाग की जिम्मेदारी मिली, तो उन्होंने 1 नवंबर 2024 से इसे दोबारा शुरू कराया।
उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि महज कुछ महीनों में ही इस सेवा से विभाग को 4 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है और करीब 22 लाख यात्री सफर कर चुके हैं। अब कुल 25 बसें हो जाने से 17 लोकल रूटों पर आवागमन आसान हो जाएगा।