फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10 doctors sent for recruitment medical training to Panchkula, the problems of patients are set to increase

10 डॉक्टरों को भर्ती मेडिकल प्रशिक्षण के लिए भेजा पंचकूला, मरीजों की दिक्कतें बढ़नी तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
10 doctors sent for recruitment medical training to Panchkula, the problems of patients are set to increase
अंबाला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस विभाग के विभिन्न पदों के चयन के लिए शारीरिक प्रशिक्षण के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों के 10 डॉक्टरों को पंचकूला जाने का फरमान जारी कर दिया है। 12 अगस्त से 31 अक्टूबर यानी ढाई माह के लिए इन डॉक्टरों को भर्ती के मेडिकल प्रशिक्षण में ड्यूटी देनी होगी। इनमें 5 डॉक्टर आंख, कान, गला, नाक व हड्डी रोग सहित बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। वहीं अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं का जिम्मा उठाने वाले मेडिकल ऑफिसर भी शामिल हैं। ऐसे में ढाई माह के लिए सिविल अस्पतालों में आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ना तय है।
विज्ञापन

हालांकि अंबाला शहर व छावनी में विशेषज्ञों की ओपीडी में दूसरा डॉक्टर तैनात रहेगा लेकिन ओपीडी में एक ही डॉक्टर पर भार पड़ने से मरीजों को लंबा इंतजार करना होगा। इन डॉक्टरों में अंबाला शहर से नेत्र सर्जन डॉ. मनीष गर्ग और छावनी अस्पताल से नाक, कान व गले की विशेषज्ञ डॉ. मोनिका नाकरा, बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कंसल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा बजाज, रक्त बैंक से मेडिकल ऑफिस डॉ. धर्मवीर शामिल है। जबकि नारायणगढ़ से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नवदीप गुप्ता व मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश कुमार। इसी पर प्रकार सीएचसी मुलाना से मेडिकल ऑफिसर डॉ. आदित्य सिंह, सीएचसी शहजादपुर से डॉ. अभय गुप्ता, पीएचसी धनाना से डॉ. दीपिका गर्ग शामिल रही। इस संबंध में एक पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव द्वारा पत्र क्रमांक 1-07-2021-3एग्जाम 3149 दिनांक 7-07-2021 सीएमओ अंबाला डॉ. कुलदीप को भेजा गया है। हालांकि पत्र के बाद कुछ डॉक्टरों ने पंचकूला जाकर अपना चार्ज भी संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed