फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   10 deaths due to corona, infection rate also increased

कोरोना का सितम 10 की थमी सांसें, संक्रमण दर में भी हुई वृद्धि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 deaths due to corona, infection rate also increased
जिले में कई दिनों से काबू मेें आ रहा कोरोना वीरवार को बार फिर विकराल रूप ले गया। कोरोना ने सितम ढाते हुए जिले में वीरवार को 10 लोगों की जिंदगी छीन ली। इतना ही नहीं वीरवार को बुधवार के मुकाबले संक्रमण दर में भी करीब 1.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई और जिले में 106 नए संक्रमित केस मिले। नए संक्रमित केस के साथ अब तक जिले में 29147 लोगों संक्रमित हो चुके हैं। जिले में अभी तक कोरोना से 468 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि पिछले कई दिनों से नए केस में कमी के चलते अब संक्रमण दर घटकर 7.47 प्रतिशत पहुंच गया है। मौत की बात करें तो पिछले एक सप्ताह में वीरवार को सबसे ज्यादा मौत दर्ज की गई।
विज्ञापन

मई माह में कोरोना की स्थिति
मई माह में अभी तक 227 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। मई माह में अभी तक 71275 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 8290 संक्रमित मिले हैं। राहत भरी बात यह रही कि इस अवधि में 10494 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। मई महीने में 75180 को पहली और 37131 को दूसरी डोज लग चुकी है।
विज्ञापन

दो श्मशान घाटों में इनके हुए संस्कार
जंडली की रहने वाली 55 वर्षीय महिला, 88 वर्षीय महिला न्यू रत्नगढ़ अंबाला शहर में रहने वाली थी, 63 वर्षीय महिला जलबेहड़ा रोड मिलाप नगर में रहती थी, 74 वर्षीय महिला जोकि जालंधर की रहने वाली थी और शहर नागरिक अस्पताल में भर्ती थी, 70 वर्षीय महिला जोकि सेक्टर-32 कुरुक्षेत्र की रहने वाली थी, 33 वर्षीय युवक अंबाला शहर प्रेम नगर का रहने वाला था यह सभी जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती थे। इन सभी के संस्कार शहर रामबाग श्मशान में हुए। इसके अलावा अंबाला छावनी के रामबाग श्मशान घाट में रत्नेहड़ी की 60 वर्षीय महिला व साहा के 30 व्यक्ति का संस्कार कोविड प्रोटोकाल के तहत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ती मौत के साथ हो रही कम
जिले में बढ़ती मौत के आंकड़ों के साथ जिले के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आ रही है। जिले में विभिन्न अस्पतालों में इस समय केवल करीब 225 मरीज ही भर्ती हैं। इनमें से करीब 120 मरीज विभिन्न सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 21 मरीज सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर पर हैं। मुलाना मेडिकल कॉलेज में भी 24 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। जिले में इस समय करीब 650 ऑक्सीजन और करीब 35 वेंटिलेटर खाली हैं।
जिले में कोरोना की यह है वर्तमान स्थिति
जिले में कोरोना के मरीजों की रिकवरी दर एक बार फिर से 95.14 फीसदी पर पहुंच गई है। वीरवार को एक ही दिन में 165 मरीज ठीक होकर घर लौटे। जिले में अब तक 27731 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं। इस समय जिले में महज 948 एक्टिव केस हैं। वीरवार को 106 नए केस सामने आए हैं। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 348730 सैंपल लिए गए हैं।
यह है जिले में अब तक वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में अब तक 4 लाख 5 हजार 900 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है। डॉक्टर सुनिधि करोल ने बताया कि इस कार्य के तहत पहली डोज के तहत 3 लाख 06 हजार 311 लोगों को वैक्सीनेशन लगी है जबकि दूसरी डोज के तहत 99 हजार 589 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। वैक्सीनेशन को लेकर 100 से अधिक सेंटर बनाए गए हैं और सभी सेंटरों पर निर्धारित मापदंडों की अनुपालना करते हुए पंजीकृत लोगों को वैक्सीनेशन करने का काम किया जा रहा है। वीरवार को जिले में करीब 5020 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 18 से 44 आयुवर्ग के मात्र 44 युवाओं को टीका लगा। 45 से 60 आयुवर्ग में 669 को पहला और 162 को दूसरा टीका लगा। 60 से अधिक आयुवर्ग में 182 को पहला और 76 को दूसरा टीका लगा। इसके अलावा 3 हेल्थ वर्कर, 3778 को फ्लू वार्ड में पहली डोज लगाई गई।

सैंपलिंग की स्थिति
जिले में अभी तक 393367 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से वीरवार को 2677 सैंपल लिए गए, जबकि कुल 2757 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। कुल लिए गए सैंपल में से अभी तक 334852 सैंपल आरटीपीसीआर से लिए गए हैं, जबकि 58515 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। प्रति 10 लाख की आबादी पर अब तक 348780 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed