{"_id":"68f153f39a40762ed304b38a","slug":"1-lakh-72-thousand-students-appeared-in-the-traffic-quiz-exam-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151544-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: यातायात प्रश्नोत्तरी परीक्षा में शामिल हुए 1 लाख 72 हजार विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: यातायात प्रश्नोत्तरी परीक्षा में शामिल हुए 1 लाख 72 हजार विद्यार्थी
Fri, 17 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले भर के स्कूलों व कॉलेजों में पुलिस विभाग की तरफ यातायात प्रश्नोत्तरी परीक्षा करवाई गई। इसमें 1 लाख 72 हजार 170 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा चार लेवल में हुई थी। पहले लेवल में कक्षा एक से पांच तक व दूसरे लेवल में कक्षा 6 से 8 तक व तीसरे लेवल में कक्षा 9 से 12वीं व चौथे लेवल में काॅलेज स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि इस परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के साथ मिलकर प्लान तैयार किया गया था। इस परीक्षा में जिला के प्रथम स्तर में 48 हजार 800, द्वितीय स्तर में 57 हजार, तृतीय स्तर में 56 हजार 200 व चतुर्थ स्तर पर 10 हजार 170 छात्रों ने भाग लिया। इसके बाद ब्लाॅक स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर पर परीक्षा ली जाएगी। ब्लाॅक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय आने वाले छात्रों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। सभी स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।