{"_id":"62717feaeb343976f6145155","slug":"1-70-lakh-fraud-from-girl-in-the-name-of-getting-job-ambala-news-knl10698472","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 1.70 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 1.70 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला। पार्ट टाइम जॉब लगवाने के नाम पर एक युवती से एक लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवती को जब धोखाधड़ी का आभास हुआ तो इलाका पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शहर के विष्णु विहार निवासी नेहा ने बताया कि उसने 26 मार्च को पार्ट टाइम जॉब लिंक के जरिए एक व्हाट्सएप नंबर पर आवेदन किया था। उससे 10वीं कक्षा की डीएमसी, फोटो और आधार कार्ड मांगा गया। अगले दिन एक नए नंबर से कॉल आई और उससे वर्किंग मैटेरियल के लिए 1850 रुपये मांगे जो उनके खाते में डाल दिए। उन्होंने उनके हेड अंकुर सरोहा से बात करने के लिए कहा। इन्होंने पहले 9999 रुपये मैटेरियल के बीमा के लिए और 16850 फिर दो बार 16850 रुपये पांच साल एग्रीमेंट के लिए मांगे।
कहा गया कि 10 प्रतिशत कट कर वापस आ जाएगा। इतना ही नहीं, वेल्यू डिक्लाइन कहकर सर्विस कॉस्ट के नाम पर दो बार 23830 रुपये मांगे। इसके बाद फिर डिक्लाइन बताकर एनओसी के नाम पर 17870 और अकाउंट होल्ड के नाम पर 31330 रुपये की चपत लगाई। इसके बाद भी राशि उससे ली गई। अभी 100 दिन में पैसे वापस न मिलने की बात कहकर 17 हजार 870 रुपये जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है। जब उसे शक हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दी।