फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1.24 lakh rupees fraud in Ambala with an older man

ATM कार्ड बदलकर ठगी: बुजुर्ग के खाते से शातिर ने पहले निकाले ₹1.24 लाख, फिर की शॉपिंग

Fri, 25 Apr 2025 06:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 06:40 PM IST
सार

पीएनबी बैंक के एटीएम में एक शातिर ठग ने 65 वर्षीय बुजुर्ग की पैसे निकालने के लिए मदद करने के बहाने से धोखे से ATM कार्ड बदल दिया और बाद में एटीएम कार्ड से कैश निकालकर शॉपिंग करने के लिए कपड़े की दुकान पर पहुंच गया। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
1.24 lakh rupees fraud in Ambala with an older man
ATM कार्ड बदलकर बुजुर्ग से ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के मुलाना थाना क्षेत्र के दोसड़का के पास पीएनबी बैंक के एटीएम में एक शातिर ठग ने 65 वर्षीय बुजुर्ग अजय कुमार के डेबिट कार्ड को मदद के बहाने बदल लिया। बिंजलपुर गांव के निवासी अजय कुमार को जब तक ठगी का पता चला, तब तक आरोपी ने अंबाला कैंट में कपड़े और जूते की ब्रांडेड दुकानों से 25 हजार रुपये की खरीदारी कर ली और एक अन्य व्यक्ति के खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर अपनी देनदारी चुका दी।

विज्ञापन


बीते 20 अप्रैल की है घटना 

आरोपी ने बीती 20 अप्रैल को इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने पीड़ित के खाते से कुल 1.24 लाख रुपये निकाल लिए। पूरी घटना एटीएम और दुकानों के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

 

बाइक से आया था शातिर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर एटीएम पहुंचा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि उसने पहले एटीएम में अन्य लोगों, विशेषकर महिलाओं की मदद करने का दिखावा किया। जब अजय कुमार एटीएम में आए, तो आरोपी ने उनके मदद कर दो हजार रुपये निकलवाए और धोखे से डमी कार्ड से उनका असली डेबिट कार्ड बदल लिया। पुलिस ने बैंक खातों की जांच के बाद अंबाला कैंट के एक कपड़े के शोरूम में पहुंची, जहां आरोपी ने करीब आधा घंटा बिताकर कपड़ों की खरीदारी की।

फुटेज में एक अन्य बाइक चालक भी आरोपी के साथ दिखाई दिया, जिससे इस वारदात में दो लोगों की संलिप्तता की आशंका है। पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करते हैं और यह राशि उनकी जीवनभर की बचत थी। वहीं, मुलाना थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि बैंक खातों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed