फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala village Chudiyala youth drowned in river divers searching for last 10 hours

अंबाला में बरसाती नदी में बहा युवक: गोताखोर 10 घंटे से कर रहे तलाश, ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म, नहीं लगा सुराग

Mon, 12 Aug 2024 08:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 12 Aug 2024 08:39 PM IST
सार

हरियाणा के अंबाला में एक युवक बरसाती नदी में बह गया। युवक को पानी में ढूंढने के लिए गोताखोरों की एक टीम लगी हुई है, लेकिन 10 घंटे बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन
Ambala village Chudiyala youth drowned in river divers searching for last 10 hours
नदी में बहे हरप्रीत की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला के साहा के गांव दुखेड़ी और चुड़ियाली के बीच बह रही बरसाती नदी जोधा में एक युवक बह गया। सोमवार को 23 वर्षीय हरप्रीत का अचानक पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। पानी के तेज बहाव में वह बह गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की और फिर जिला प्रशासन को सूचित किया। युवक को पानी में ढूंढने क लिए गोताखोरों की एक टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन नदी उफान पर होने की वजह से लगभग 10 घंटे बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन


गोताखोरों की टीम पानी में उतरकर युवक की तलाश में जुटी हुई है। इलाका पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि चल रहे रेस्क्यू अभियान में गोताखोरों का एक ऑक्सीजन सिलेंडर भी खत्म हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम के सरपंच धर्म सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह मजदूरी का काम करता है। परिवार में तीन भाई हैं। हरप्रीत सबसे बड़ा है। गांव के बीच बहने वाली बरसाती नदी के ऊपर बने पुल के ऊपर से नदी का पानी बह रहा था जिसका बहाव बहुत तेज था। हर रोज की तरह हरप्रीत मजदूरी करने के लिए गांव चूड़ियाला स्थित अपने घर से निकला था। जैसे ही हरप्रीत इस पुल को पार करने लगा इसी दौरान हरप्रीत का पांव फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। गांव दुखेड़ी के रहने वाले रवि कुमार ने इसकी सूचना पड़ाव थाना में दी और मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा गोताखोरों को भी सूचित किया गया शाम होने तक भी युवक का कोई पता नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed