फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Air hostess stress stretches from boards to justice

एयर होस्टेस के न्याय के लिए होर्डिंग्स से फैला तनाव

Thu, 26 Dec 2013 10:52 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
Air hostess stress stretches from boards to justice
हरियाणा के सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के परिजन 29 दिसंबर कोे मनाए जाने वाले जन्मदिन मनाने की तैयारी में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, एयर होस्टेस सुसाइड केस में शहर में कई स्थानों पर लगाए गए न्याय की मांग के होर्डिंग्स से तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

नगर परिषद ने स्थिति बिगड़ते देख अधिकतर स्थानों से होर्डिंग्स उतरवा दिए।

उधर, इनेलो नेता लीलाधर सैनी ने कहा कि चौक-चौराहों पर लगाए गए हर व्यक्ति के होर्डिंग्स उतारा जाना चाहिए, सिर्फ एक होर्डिंग्स को उतारना किसी भी तरह से न्याय संगत नहीं है।


उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर को भादरा गेट में एयर होस्टेस की आत्मिक शांति के लिए हवन यज्ञ किया जाएगा।

एयर होस्टेस सुसाइड केस गोपाल कांडा जेल में है। इस संबंध में मामला अदालत में विचाराधीन है।

शहर में गोपाल कांडा के परिजन 29 दिसंबर को उनका जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

पूरे शहर में गोपाल कांडा के होर्डिंग्स और पोस्टर लग गए हैं।

उधर, वीरवार सुबह शहर में कई स्थानों पर एयर होस्टेस सुसाइड केस में न्याय की मांग के लिए लगाए गए होर्डिंग्स भी नजर आए।

इसके बाद कांडा समर्थकों और नगर परिषद कर्मचारियों ने आनन-फानन में कुछ होर्डिंग्स उतार दिए।

लेकिन घंटाघर चौक पर लगे होर्डिंग्स को उतारते समय इनेेलो नेता लीलाधर सैनी ने जोरदार विरोध करते कहा कि अगर होर्डिंग्स हटाए जा रहे हैं तो सभी के होर्डिंग्स हटाए जाने चाहिए।
विज्ञापन


दूसरी ओर, गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा ने कुछ भी कहने से इनकार करते हुए बस इतना ही कहा कि यह घटिया लोगों की घटिया सोच है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed