{"_id":"80a39080a530fa42546460f8d9220ac8","slug":"96-hours-haryana-buses-will-not-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 घंटे नहीं चलेंगी हरियाणा रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96 घंटे नहीं चलेंगी हरियाणा रोडवेज बसें
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Sun, 19 Jan 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ बस डिपो से हरियाणा रोडवेज बसों का संचालन सोमवार तड़के 4 बजे से बंद कर दिया जाएगा। रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि 96 घंटे तक एक भी रोडवेज की बस नहीं चलेंगी। हड़ताल के दौरान रोडवेज की 169 बसें को रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान जवाहर सिंह ने बताया कि जिले में कई रूटों पर निजी बस ऑपरेटराें को परमिट दिए जा रहे है। एसएससी (स्टाफ सलेक्शन कमीशन बोर्ड) से कुछ कर्मचारियों को अनुबंध पर नियुक्त किया गया है। जबकि ऐसे सभी कर्मचारियों को नियमित करने के निर्देश पास हो चुके हैं। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रेस सचिव रामाश्रय ने बताया कि हड़ताल के दौरान अगर सरकार की ओर से संपर्क नही किया गया तो हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए हो सकती है।
विज्ञापन