फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   7 murder in haryana

इश्क में ली थी सात की जान, जल्द होगा फैसला

Sat, 08 Feb 2014 11:46 AM IST
अमर उजाला, रोहतक
अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 08 Feb 2014 11:46 AM IST
विज्ञापन
7 murder in haryana

पुलिस ने शुक्रवार को कबूलपुर निवासी एक युवती व उसके प्रेमी सहित चार लोगों को कोर्ट में पेश किया। युवती व उसके प्रेमी पर चार साल पहले सात लोगों की हत्या करने का आरोप है, वहीं, दो अन्य पर वारदात में साथ देने का मामला दर्ज है।

विज्ञापन


मामले में 57 लोगों की गवाही हो चुकी है। अगली सुनवाई 13 व 15 फरवरी को की जाएगी।

कबूलपुर निवासी सोनम अपने गांव के ही नवीन के साथ प्रेम करती थी। उनके परिजनों को यह बात नागवार गुजरी। परिजनों ने सोनम का कॉलेज जाना बंद करा दिया। सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर सभी लोगों की नशीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


सोनम ने नवीन के साथ मिलकर परिवार को खत्म करने का षड्यंत्र रचा। नवीन ने अपने मामा के गांव में मेडिकल स्टोर संचालक ओमबीर से बात कर अपने दोस्त जसबीर के हाथ नशे की 100 गोलियां मंगवा ली। नवीन ने वे सभी गोलियां पीसकर सोनम को दे दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनम ने आटे और दूध में मिलाकर सभी गोलियां 14 सितंबर 2009 की रात को अपने परिवार के सदस्यों को खिला दीं थी। नशे की गोलियों के कारण परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए।

रात को सोनम ने नवीन के साथ मिलकर अपने पिता सुरेंद्र, मां प्रमिला, भाई अरविंद व दादी भूरा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके अलावा 3 से 5 साल की उम्र के विशाल, सोनिका व मोनिका को भी मौत के घाट उतार दिया। ये चचेरे भाई-बहन थे।

सोनम ने पूरा मामला लूट का दिखाने के लिए घर में रखी नगदी व जेवरात भी नवीन को दे दिए। सोनम भी 15 सिंतबर 2009 को सुबह अचेत अवस्था में मिली थी। पुलिस के सामने सोनम की ओर से बार-बार बयान बदले जाने के कारण पुलिस को उस पर शक हो गया व उसका नंबर ट्रेसिंग पर लगा दिया।


सोनम ने जब नवीन से बात की तो पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से सख्ती बरते जाने पर नवीन ने सारा राज उगल दिया। चार साल पुराने इस मामले में 57 लोगों की अदालत में गवाही हो चुकी है। 13 व 17 फरवरी को इस मामले पर बहस पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed