{"_id":"63fe5a06f545bad91e07de88","slug":"62-thousand-teachers-in-haryana-did-not-get-salary-for-two-months-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 62 हजार शिक्षकों को नहीं मिला दो माह से वेतन, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 62 हजार शिक्षकों को नहीं मिला दो माह से वेतन, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
Wed, 01 Mar 2023 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Mar 2023 01:16 AM IST
सार
दिसंबर 2022 नियुक्त जेबीटी शिक्षकों का भी अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है । हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के राज्य प्रधान निदेशालय के अधिकारियों से लगातार प्रदेश के शिक्षकों का वेतन जारी करवाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
haryana primary teacher salary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में करीब 62 हजार शिक्षकों का वेतन दो माह से रोकने के विरोध में हरियाणा प्राइमरी प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम राठी व प्रदेश कोषाध्यक्ष चतर सिंह ने बताया कि हरियाणा में पिछले दो माह से बहुत से शिक्षकों का वेतन अटका हुआ है।
विज्ञापन
फरीदाबाद के बहुत से शिक्षकों का दिसंबर का वेतन तीन महीने बीतने के बाद भी नहीं मिला। हजारों शिक्षकों ने बैंकों से लोन ले रखा है। ऐसे में वे किश्त नहीं भर पाने के कारण बैंकों के डिफाल्टर हो रहे हैं। ट्रेजरी से वेतन के बिल पास नहीं होने से शिक्षकों को शिक्षा निदेशालय की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन ने निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा अंशज सिंह से मुलाकात कर दिसंबर का वेतन जनवरी के आखिरी सप्ताह में वेतन जारी कराया था लेकिन इनमें फरीदाबाद के कुछ शिक्षकों को दिसंबर 2022 का भी वेतन नहीं मिला। संघ के राज्य अध्यक्ष हरिओम राठी ने निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा पंचकूला से मिल कर समस्याओं के समाधान आश्वासन विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों को दिया था।
विज्ञापन
दिसंबर 2022 में नियुक्त जेबीटी शिक्षकों को अब तक नहीं मिला वेतन
दिसंबर 2022 नियुक्त जेबीटी शिक्षकों का भी अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है । हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के राज्य प्रधान निदेशालय के अधिकारियों से लगातार प्रदेश के शिक्षकों का वेतन जारी करवाने के लिए प्रयासरत हैं। संघ के राज्य अध्यक्ष हरिओम राठी के मुताबिक शिक्षा निदेशालय में एलीमेंटरी शिक्षकों का वेतन संबंधी मामलों को देख रहे सहायक निदेशक मनोज वर्मा ने आश्वासन दिया है कि बुधवार सुबह तक ट्रेजरी से बिल बनने शुरू हो जाएंगे।