फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   20 thousand rupees and bike robbed from bus conductor in Kalanaur Rohtak

वारदात: रोहतक-भिवानी रूट के बस कंडक्टर से लूट, तीन हथियारबंद युवकों ने छीनी नकदी और बाइक

Fri, 01 Oct 2021 02:52 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Oct 2021 02:52 PM IST
सार

मोखरा गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह 21 साल से रोहतक व भिवानी के बीच चलने वाली निजी बस पर परिचालक है। हर रोज की तरह वीरवार की रात को भी वह बाइक पर घर जा रहा था। करीब 9 बजे महम रोड पर फाटक के पास तीन युवकों ने उससे बाइक व 20 हजार की नकदी छीन ली।

विज्ञापन
20 thousand rupees and bike robbed from bus conductor in Kalanaur Rohtak
परिचालक बिजेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में कलानौर के काॅलेज मोड़ के पास तीन हथियारबंद युवकों ने रोहतक-भिवानी रूट पर चलने वाली निजी बस के परिचालक को लूट लिया। पिस्तौल दिखाकर युवक बाइक व 20 हजार रुपये की नकदी छीनकर ले गए। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब का संकट: अब हरीश रावत ने कैप्टन पर साधा निशाना, कहा-किसान विरोधी भाजपा के मददगार न बनें 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोखरा गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह 21 साल से रोहतक व भिवानी के बीच चलने वाली निजी बस पर परिचालक है। हर रोज की तरह वीरवार की रात करीब 8 बजकर 25 मिनट पर काॅलेज मोड़ पर उतरा। वहां से बाइक पर घर जा रहा था। रास्ते में करीब 9 बजे महम रोड पर फाटक के पास पहुंचा तो एक लड़के ने उसने रोकने का प्रयास किया। उसने बाइक नहीं रोकी तो आगे दो युवक खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक ने पिस्तौल निकाला और उसकी तरफ तान दिया। दूसरे युवक से कहा कि इसकी बाइक व बैग छीन ले। इसके बाद एक युवक ने बाइक व दूसरे ने बैग छीन लिया। बैग में 20 हजार की नकदीए घर की चाबी व बस की टिकटें थी। तीनों युवक उसकी बाइक पर सवार होकर मोखरा गांव की तरफ फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed