{"_id":"76ab263e-e3a7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"120-people-from-haryana-lost-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः हरियाणा के 120 लोग अब भी लापता, घरवाले परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः हरियाणा के 120 लोग अब भी लापता, घरवाले परेशान
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2013 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में हरियाणा के छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि 120 लोग अब तक लापता हैं। इससे परिजनों की धड़कने बढ़ने लगी हैं और भरोसा जवाब देने लगा है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने देहरादून स्थित लापता लोगों की सूचना देने के लिए बनाए कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) कृष्ण मोहन ने बताया कि उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों से यह जानकारी मांगी थी कि वे अपने जिलों से लापता लोगों की सूचना फोटो और पते समेत भिजवाएं।
विज्ञापन
मंगलवार तक सभी उपायुक्तों की रिपोर्ट पहुंच गई है। इसके अनुसार फतेहाबाद जिले से कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड तीर्थ यात्रा पर नहीं गया था। शेष 20 जिलों से 2104 लोगों के जाने की सूचना है। इनमें से 1942 लोग अपने घरों में लौट चुके हैं। इसके अलावा 36 लोगों का परिजनों से संपर्क हो चुका है और वे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 120 लोग लापता है। लापता लोगों में पूर्व मंत्री तेजेंद्र पाल मान की पत्नी पुष्पा मान भी शामिल हैं।
कृष्ण मोहन ने बताया कि अंबाला जिले के चार, भिवानी के सात, फरीदाबाद के 34, गुड़गांव के 20, हिसार का एक, झज्जर के तीन, जींद के दो, करनाल के 30, कुरुक्षेत्र के छह, पानीपत का एक, पलवल के दो और सोनीपत के पांच लोग इनमें शामिल हैं।