फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   11 farmer leaders from four districts of Haryana in police custody

Kisan: हरियाणा के चार जिलों से 11 किसान नेता हिरासत में, चंडीगढ़ कूच से पहले की कार्रवाई

Tue, 22 Aug 2023 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Aug 2023 01:15 AM IST
सार

पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया है। हिसार में किसान नेता सुरेश कोथ को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
11 farmer leaders from four districts of Haryana in police custody
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों के चंडीगढ़ कूच से पहले पुलिस-प्रशासन ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार और फतेहाबाद से 11 किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। इसमें भाकियू शहीद भगत सिंह संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, इस संबंध पुलिस अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, पुलिस की छापामारी को देखते हुए अधिकतर किसान नेताओं के फोन में बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन


अंबाला में जिला प्रशासन ने सोमवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित कुछ अन्य किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा छापामारी कर घरों से भी किसान नेता हिरासत में लिए गए। इनमें जयसिंह जलबेहड़ा, गुरुमीत सिंह, सुखविंदर सिंह, बजिंदर सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर कुरुक्षेत्र में भी पुलिस ने छापामारी कर किसान नेता संजू नंबरदार और संजीव आलमपुर को घर से हिरासत में ले लिया। फतेहाबाद जिले में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक मनदीप नथवान भी अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ कूच करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया है। हिसार में किसान नेता सुरेश कोथ को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसानों ने सरकार और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों को हिरासत में लिए जाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed