फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jobs in Gorakhpur 21 companies will give job opportunity to 2918 youth in employment fair

गोरखपुर में नौकरी: 21 कंपनियां देंगी 2918 युवाओं को नौकरी का मौका, यहां करा सकते हैं पंजीकरण

Sun, 17 Oct 2021 04:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 17 Oct 2021 04:51 PM IST
सार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई चरगांवा और कौशल विकास मिशन के अंतर्गत वृहद रोजगार मेला का आयोजन 19 अक्तूबर को किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक टेक्निकल और नॉन टेक्निकल अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते है।

विज्ञापन
Jobs in Gorakhpur 21 companies will give job opportunity to 2918 youth in employment fair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

शिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के नजरिए से गोरखपुर क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय, आईटीआई चरगांवा और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेला का आयोजन 19 अक्तूबर को आईटीआई चरगांवा में किया जाएगा। प्रदेश की 21 कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर 2918 युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन रास बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि रोजगार मेला में टेक्निकल और नॉन टेक्निकल योग्यता रखने वाले युवा शामिल हो सकते हैं। इच्छुक युवा सेवायोजन विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। रोजगार मेला के दिन भी आईटीआई परिसर में युवाओं का मौके पर पंजीकरण कराया जाएगा। रोजगार मेला में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा उर्त्तीण 18-40 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को समस्त प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, दो फोटो, बॉयोडाटा एवं पंजीयन कार्ड के साथ मेला में शामिल होना होगा।
विज्ञापन


ये कंपनियां होंगी शामिल
शिवांगी लॉजिस्टिक्स- 120 पद, पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड- 55, एलआईसी ऑफ इंडिया- 20, एएनएस डाटा टाइपिंग एंड सॉफ्टवेयर सॉल्युशन- 120, जीफोर सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया- 250, प्रीविलेज पीपल लखनऊ- 550, जीवन ज्योति सेवा संस्थान- 700, यशबीज माकेर्टिंग- 170, हिन्दुस्तान लिवर मैन पॉवर सप्लाई - 45, भारत हैवल्स इलेक्ट्रिक मैनपॉवर- 45, जियो लाइफ केयर मैनपॉवर सर्विसेज- 60, गौरी शंकर सेवा संस्थान- 50, जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड- 107, मगधा एग्रो टेक- 96, टेक्निका इंटरप्राइजेज- 400, मेक आर्गेनिक इंडिया- 80 और एलआईसी ऑफ इंडिया गोरखपुर- 50
विज्ञापन
विज्ञापन


10- 15 हजार के बीच होगा मानदेय
कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर योग्यता के मुताबिक गोरखपुर में ही रोजगार का मौका युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। न्यूनतम मानदेय 10 हजार रूपया तो अधिकतम 15 हजार रूपया रखा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed