फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth trapped in Saudi Arabia seeking to return kushinagar home

Kushinagar News: घर वापसी की मांग कर रहा सऊदी अरब में फंसा युवक, लगा रहा मदद की गुहार

Sat, 17 Jun 2023 04:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Jun 2023 04:59 PM IST
सार

अफरोज ने बताया कि वहां पहुंचा तो उसे मकान में बंधक बनाकर घर का काम लिया जाने लगा। इससे वह काफी परेशान है। उसने अपने एजेंट को फोन कर इसकी जानकारी दी तो उसने एक लाख रुपये की मांग घर वापसी के लिए की। अब मोबाइल रिसीव नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Youth trapped in Saudi Arabia seeking to return kushinagar home
सउदी में फंसा कुशीनगर का युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपहां गांव निवासी अफरोज अंसारी सऊदी अरब में फंसा है। वह घर वापस आना चाहता है। इसके लिए एजेंट एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक एजेंट ने अफरोज को जनवरी में सऊदी अरब भेजवाया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी 20 जून को आएंगे गोरखपुर, 2604 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात
विज्ञापन


अफरोज ने बताया कि वहां पहुंचा तो उसे मकान में बंधक बनाकर घर का काम लिया जाने लगा। इससे वह काफी परेशान है। उसने अपने एजेंट को फोन कर इसकी जानकारी दी तो उसने एक लाख रुपये की मांग घर वापसी के लिए की। अब मोबाइल रिसीव नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब में फंसे युवक ने घर वापसी के लिए प्रधानमंत्री को ट्वीट किया है। तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed