फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth have the responsibility to take theater forward: Surya Mohan

युवाओं पर रंगमंच को आगे बढ़ाने का दायित्व : सूर्य मोहन

Wed, 17 Jan 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Youth have the responsibility to take theater forward: Surya Mohan
गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में रूपांतर नाट्य मंच और हिंदी विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी
-डीडीयू में गिरिश रस्तोगी की स्मृति में व्याख्यान और सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

- सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ व सतीश चंद्र श्रीवास्तव को हुए सम्मानित
- रंगमंच व्यक्तित्व के बहुआयामी विकास के लिए अति आवश्यक : कुलपति

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। रंगमंच प्राचीन काल से हमारे जनजीवन का अंग रहा है। मानवीय संवेदना और अनुभूति को रचनात्मक रूप देकर सामाजिक उत्पाद बनाना रंगमंच की विशेषता है। युवा रंगमंच के लिए आशा के केंद्र हैं और उन पर ही रंगमंच को बढ़ाने का दायित्व है। युवा होना कोई आयु की अवस्था नहीं है बल्कि यह मानसिकता है। यह बातें भारतेन्दु नाटक अकादमी के पूर्व निदेशक सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ ने कही।
वे मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में हिंदी विभाग और रूपांतर नाट्य मंच की ओर गिरिश रस्तोगी की स्मृति में आयोजित व्याख्यान एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विषय प्रवर्तक प्रो. अनिल कुमार राय ने कहा कि गिरिश रस्तोगी ने इस परिक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों में रूपांतर नाट्य मंच की स्थापना की और युवाओं विशेषकर लड़कियों को रंगमंच से जोड़ा। उन्होंने नाटकों का मंचन के साथ अन्य विधाओं की कृतियों का नाट्य रूपांतरण भी किया। हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी ने भी रूपांतर की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि रंगमंच हमारे व्यक्तित्व के बहुआयामी विकास के लिए अति आवश्यक है। मेरा प्रयास होगा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को इस क्षेत्र में अवसर प्राप्त हों। कुलपति ने रूपांतर नाट्य मंच द्वारा रंगकर्मी सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ और रुपान्तर के रंगकर्मी सतीश चंद्र श्रीवास्तव को सम्मानित किया।
रुपांतर नाट्य मंच की अध्यक्ष डॉ. अमृता जयपुरियार ने संस्थान की गतिविधियों का परिचय दिया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव निशिकांत पांडेय और संचालन डॉ. आनंद पांडेय ने किया।

इस अवसर पर कला संकाय के डीन सुषमा पांडेय, प्रो. राजेश कुमार मल्ल, डॉ. रामनरेश राम, डॉ. संदीप कुमार यादव, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार, अपर्णा पांडेय, प्रियंका नायक सहित वरिष्ठ रंगकर्मी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed