{"_id":"6a38fe7af8d0ed8d9709d512","slug":"youth-dies-friend-injured-in-road-accident-in-sant-kabir-nagar-2026-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बाइक-जेसीबी की टक्कर, युवक की मौत- साथी जिला अस्पताल रेफर; बेटे का शव देख मां बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाइक-जेसीबी की टक्कर, युवक की मौत- साथी जिला अस्पताल रेफर; बेटे का शव देख मां बेहोश
Mon, 22 Jun 2026 02:54 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:54 PM IST
सार
महुली थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी आदर्श सिंह (22) पुत्र सत्येंद्र सिंह अपने गांव के ही अभय सिंह पुत्र विजय सिंह के साथ बाइक से मुखलिसपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निबिहवा पोखरा के निकट सड़क के नीचे से एक जेसीबी मशीन अचानक सामने आ गई। इससे बाइक और जेसीबी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर निबिहवा पोखरा के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी आदर्श सिंह (22) पुत्र सत्येंद्र सिंह अपने गांव के ही अभय सिंह पुत्र विजय सिंह के साथ बाइक से मुखलिसपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक निबिहवा पोखरा के निकट सड़क के नीचे से एक जेसीबी मशीन अचानक सामने आ गई।
विज्ञापन
Trending Videos
इससे बाइक और जेसीबी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आदर्श सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, गंभीर रूप से घायल अभय सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।
आदर्श की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल में मां शीला देवी बेटे का शव देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। जबकि पिता सत्येंद्र सिंह भी सदमे में हैं। छोटे भाई आदित्य सिंह और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक की मौत की खबर मिलते ही कोनी गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते रहे।
आदर्श की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल में मां शीला देवी बेटे का शव देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। जबकि पिता सत्येंद्र सिंह भी सदमे में हैं। छोटे भाई आदित्य सिंह और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक की मौत की खबर मिलते ही कोनी गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते रहे।