फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth dies abroad, commotion at Shahpur police station

Gorakhpur News: लखनऊ से बिहार ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब, गोरखपुर में पकड़े गए

Thu, 23 May 2024 04:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies abroad, commotion at Shahpur police station
फोटो
विज्ञापन








जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया



50 हजार की शराब की बिहार में मिलती है एक लाख कीमत



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर 9 से अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। तीनाें तस्कर पिठ्ठू बैग में शराब भरकर बिहार ले जा रहे थे। तस्करों ने लखनऊ में 50 हजार की शराब खरीदी थी। इसके बदले बिहार में उन्हें एक लाख रुपये मिलते।



पकड़े गए तस्करों की पहचान बिहार मुजफ्फरपुर के पानापुर वार्ड नंबर तीन निवासी नवीन कुमार ठाकुर (25), मुजफ्फरपुर मीरपुर वार्ड नंबर तीन निवासी धीरेंद्र कुमार तिवारी (23) और प्रकाश कुमार शाही (24) के रूप में हुई।
विज्ञापन




जीआरपी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस वालों को देखकर प्लेटफाॅर्म नंबर 9 पर खड़े तीन युवक तेज कदमों से आगे बढ़ने लगे। शक होने पर पुलिस वाले भी उनका पीछा करने लगे। कुछ दूर आगे पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली गई तो तीन पिट्टू बैगों में अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसमें 94 सिग्नेचर प्रिमियम व्हिस्की, 48 ऑफिसर च्वाॅइस फ्रूटी समेत 25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि तीनों तस्कर ट्रेन से काफी दिनों से शराब की तस्करी कर रहे थे। तस्करों के अनुसार, चौथी बार वे शराब लेकर बिहार जा रहे थे। तस्करों ने बताया कि मुखबिरी ना हो, इसलिए वे लखनऊ से शराब लेकर ट्रेन से एससी कोच से निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed