{"_id":"639c098bae2b02160861763c","slug":"youth-crushed-to-death-by-bus-and-two-injured-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: बस से कुचलकर युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: बस से कुचलकर युवक की मौत, दो घायल
Fri, 16 Dec 2022 11:30 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:30 AM IST
सार
कैंपियरगंज के गजरहिया गांव निवासी सोनू प्रजापति अपने दोस्त कमलेश के साथ साइकिल से जा रहे थे। मोदीगंज तिराहे के पास बस की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पर कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
गोरखपुर जिल में कैंपियरगंज इलाके के मोदीगंज तिराहे पर डबल डेकर बस की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को साइकिल सवार कमलेश प्रजापति (22) की मौत हो गई। जबकि, उसका दोस्त सोनू प्रजापति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज के गजरहिया गांव निवासी सोनू प्रजापति अपने दोस्त कमलेश के साथ साइकिल से जा रहे थे। मोदीगंज तिराहे के पास बस की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पर कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे घायल को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन