{"_id":"61fa266889a77455a32d565e","slug":"youth-commits-suicide-after-refusing-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शादी से इनकार करने पर युवक ने की खुदकुशी, इस आरोप में जा चुका था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: शादी से इनकार करने पर युवक ने की खुदकुशी, इस आरोप में जा चुका था जेल
Wed, 02 Feb 2022 12:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:06 PM IST
सार
युवक प्रेमिका को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में दो महीने जेल में भी था। हालांकि, परिवार वाले अभी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
मोनू। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर चार में सोमवार की रात प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर मोनू (22) ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। उसने छत के कुंडे से दुपट्टा का फंदा बनाया था। युवक प्रेमिका को बहला-फुसला कर भगाने के आरोप में दो महीने जेल में भी था। हालांकि, परिवार वाले अभी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। पुलिस खुदकुशी की वजह की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोनू क्लीनिक पर काम करता था। सोमवार रात खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। मंगलवार सुबह डॉक्टर उसके घर पहुंचे और बोले कि वह फोन नहीं उठा रहा है। इस पर मोनू की बहन उसके कमरे में गई और दरवाजा खटखटाई तो अंदर से आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
खिड़की से झांकी तो देखा कि मोनू फंदे से लटक हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी आ गए। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। वह दो भाइयों में छोटा था। पिता मुंबई में पेंट पालिश करते हैं।
विज्ञापन
खजनी पुलिस ने बताया कि युवक लड़की को बहलाकर भगाने के आरोप में जेल जा चुका था। उसके गांव आने के बाद प्रेमिका ने रिश्ता तोड़ दिया था।