फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth came to in-laws house died in suspicious circumstances

बस्ती: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, लोगों को सता रही है इस बात की चिंता

Fri, 13 Aug 2021 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Aug 2021 03:15 PM IST
सार

हरैया थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी जुगल किशोर के 28 वर्षीय पुत्र विकास श्रीवास्तव की शादी खेमराजपुर में हुई थी। बहनोई राजू श्रीवास्तव ने बताया कि कल रात 7-8 बजे तक विकास से बातचीत हुई थी। उस बीच ना तो उसकी तबीयत खराब लगी और ना ही वह परेशान दिखा।

 

विज्ञापन
Youth came to in-laws house died in suspicious circumstances
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती थाना क्षेत्र के खेमराजपुर में शुक्रवार की भोर में 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार को ही वह ससुराल पहुंचा था। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने शव को पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो ससुरालियों के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन


आनन-फानन ससुरालियों ने ही पुलिस को फोन कर दिया। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी जुगल किशोर के 28 वर्षीय पुत्र विकास श्रीवास्तव की शादी खेमराजपुर में हुई थी। बहनोई राजू श्रीवास्तव ने बताया कि कल रात 7-8 बजे तक विकास से बातचीत हुई थी। उस बीच ना तो उसकी तबीयत खराब लगी और ना ही वह परेशान दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीविकोपार्जन के लिए विकास ने पोखरना चौराहा पर इलेक्ट्रिक की दुकान खोल रखी थी। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस प्रथम दृष्टि इसे सांप काटने से मौत बता रही है।


बहनोई ने कहा कि मामले की अगर जांच कराई जाए तो विकास की मौत का असली वजह सामने आ सकता है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed