{"_id":"6a861b923b631efdb00da2f6","slug":"youth-attacked-with-iron-rod-in-serious-condition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1423616-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लोहे की रॉड से युवक पर हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लोहे की रॉड से युवक पर हमला, गंभीर
विज्ञापन
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घायल का सीएचसी कैंपियरगंज में इलाज चल रहा है।
विशुनपुर निवासी सुरेंद्र निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर पुरानी बात को लेकर उनका छोटा भाई बलजीत शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। इसी दौरान उनका बेटा अरविंद वहां पहुंच गया।
आरोप है कि बलजीत ने लोहे की रॉड से अरविंद के सिर पर जान से मारने की नीयत से वार कर दिया। चोट लगने से अरविंद बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। परिजन घायल को इलाज के लिए सीएचसी कैंपियरगंज ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।