फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth arrested for depositing fake currency in ATM

Gorakhpur News: एटीएम में नकली नोट जमा करने वाला युवक हिरासत में

Sat, 28 Mar 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for depositing fake currency in ATM
बैंक कर्मचारियों की सतर्कता से खुला मामला, पुलिस व इंटेलिजेंस ब्यूरो कर रही जांच
विज्ञापन



गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा एटीएम के माध्यम से बैंक में नकली नोट जमा करने का मामला सामने आया है। बैंक कर्मचारियों की सतर्कता से इस पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) भी जांच में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि संबंधित बैंक को पिछले कुछ समय से एटीएम के जरिए नकली नोट जमा होने की शिकायत मिल रही थी। इसी क्रम में एक युवक ने एटीएम मशीन में 100-100 रुपये के पांच नकली नोट जमा कर दिए।
विज्ञापन



जब बैंक कर्मचारी एटीएम से नकदी निकालने पहुंचे तो जांच के दौरान पांचों नोट नकली पाए गए। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल खाता संख्या और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की और मामले की सूचना पुलिस व आईबी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही पुलिस ने शुक्रवार को युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, सूत्रों के अनुसार इंटेलिजेंस ब्यूरो की टीम भी मामले की तह तक जाने के लिए युवक से पूछताछ कर सकती है।



पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नकली नोट कहां से आए और इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है, इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed