फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man got down to buy beer and died after being cut by memo in Gorakhpur

Gorakhpur News: ट्रेन रुकने पर बीयर लेने उतरे युवक की मेमो से कटकर मौत, एक साल बाद लौट रहा था घर

Sat, 06 May 2023 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 May 2023 02:56 PM IST
सार

 कुशीनगर के एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर में ट्रेन क्रॉसिंग के पास रुकी थी। इस दौरान युवक सामने स्थित दुकान पर बीयर लेने के लिए उतर गया था।

विज्ञापन
young man got down to buy beer and died after being cut by memo in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तरंग रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार दोपहर में कुशीनगर के एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर में ट्रेन क्रॉसिंग के पास रुकी थी। इस दौरान युवक सामने स्थित दुकान पर बीयर लेने के लिए उतर गया। तभी ट्रेन अचानक चल पड़ी और दूसरी पटरी पर आ रही मेमो ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आरपीएफ टीम मौक पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


आरपीएफ के मुताबिक, कुशीनगर सोनापाकड़ शेखपुरवा निवासी रवि (30) पुत्र मुराली मुंबई रहकर कार पेंटर का काम करता था। एक साल से रवि अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ मुंबई में रह रहा था। बुधवार को अपने गांव आने के लिए बांद्रा एक्सप्रेस से परिवार के साथ सवार हुआ था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हर महीने करोड़ों का खेल, नेपाल और बांग्लादेश जाती हैं नशीली दवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को बांद्रा एक्सप्रेस दोपहर करीब 12 बजे तरंग क्रॉसिंग पर जैसे ही रुकी तो वह सामने स्थित बीयर की दुकान पर जाने के लिए उतर गया। अभी उसने केन खरीदी ही थी तभी ट्रेन चलने लगी, यह देख वह ट्रेन की तरफ दौड़ा। तभी दूसरी पटरी से गुजर रही मेमो रेल की चपेट में आ गया ओर उसकी मौत हो गई।

इसके बाद उसके साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे सह यात्री ने रवि की पत्नी प्रियंका और तीन बच्चों को नीचे उतारा। मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने रवि के रिश्तेदारों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed