फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man died due to bike crashing uncontrollably in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, एक की मौत

Sun, 26 Dec 2021 04:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बांसी (सिद्धार्थनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बांसी (सिद्धार्थनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 26 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

कदमहवा सोनखर गांव निवासी सनी राजभर (28) पुत्र राम मिलन अपने साथी सोनू कहार (20) पुत्र कृष्णा निवासी देबियापुर पशुपतिनगर नरकटहा के साथ गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा की तरफ से रात आठ बजे घर की तरफ से आ रहा था।

विज्ञापन
Young man died due to bike crashing uncontrollably in siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा रोड पर सुभाषनगर वार्ड के सहजी मोहल्ले के पास शनिवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कदमहवा सोनखर गांव निवासी सनी राजभर (28) पुत्र राम मिलन अपने साथी सोनू कहार (20) पुत्र कृष्णा निवासी देबियापुर पशुपतिनगर नरकटहा के साथ गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा की तरफ से रात आठ बजे घर की तरफ से आ रहा था। वह सहजी गांव के पास पहुंचा ही था कि सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे सनी राजभर की मौके पर मौत हो गई तथा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार मिश्र, शेषनाथ यादव व एसआई रामप्रकाश चंद दोनों युवको को पीएचसी बांसी लाए, जहां चिकित्सकों ने सनी राजभर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed