{"_id":"6a385045f151ecd2e90ba5f1","slug":"you-will-be-able-to-reach-cantt-station-without-crossing-the-railway-crossing-a-new-gate-will-be-built-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1361760-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिना रेलवे क्रॉसिंग पार किए पहुंच सकेंगे कैंट स्टेशन, बनेगा नया गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिना रेलवे क्रॉसिंग पार किए पहुंच सकेंगे कैंट स्टेशन, बनेगा नया गेट
विज्ञापन
गोरखपुर। अब बिना रेलवे क्रॉसिंग पार किए ही यात्री कैंट स्टेशन पहुंच सकेंगे। आर्मी पब्लिक स्कूल के सामने वाली जमीन पर रेलवे लाइन के बगल में नया प्रवेश-निकास द्वार बनेगा। रेलवे बोर्ड से इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।
कैंट स्टेशन से दक्षिण की तरफ 20 मीटर चौड़ाई में करीब 7,790 वर्ग मीटर जमीन जीआरडी से मिल चुकी है। यहां पुरानी बाउंड्री वॉल को तोड़कर नई बनाई जाएगी। इसके बाद इस पर स्टेशन भवन, नया प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इस परियोजना पर करीब करीब 33.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
प्रस्ताव के मुताबिक, रेलवे क्रॉसिंग के पहले भव्य सेकंड एंट्री गेट बनाया जाएगा। यहीं से 700 मीटर की दूरी तक सड़क बनाई जाएगी। यात्रियों की सुविधाओं के लिए बैठने के विश्रामालय होगा। इसे गोरखपुर जंक्शन का ही मिनी रूप देने की कोशिश है। इसके बनने से स्टेशन जाने वाले यात्रियों को रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रेन छूटने की आशंका भी खत्म हो जाएगी। ट्रेन किसी भी प्लेटफॉर्म पर आए, उतरने वाले यात्री भी इस गेट से भी निकल सकेंगे। यात्रियों को अब प्लेटफॉर्म एक की तरफ से या रेलवे रेलवे लाइन पकड़कर आने-जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन पर सेकंड इंट्री गेट के लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है। करीब 33.50 करोड़ की लागत से नया प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन, सड़क और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- सुमित कुमार, सीपीआरओ, एनईआर