फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi Adityanath performed Mahanisha puja and havan on Sharadiya Navratri.

UP: महानिशा पूजन कर CM Yogi ने की लोकमंगल की प्रार्थना, कल करेंगे कन्या पूजन; जानें दशहरे तक का कार्यक्रम

Thu, 10 Oct 2024 09:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 09:18 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में महानिशा पूजा का अनुष्ठान गुरुवार देर शाम गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath performed Mahanisha puja and havan on Sharadiya Navratri.
महानिशा पूजन कर रहे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री एवं योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार देर शाम शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी तिथि के मान में गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार विधि विधान से महानिशा पूजन व हवन किया। महानिशा पूजन अनुष्ठान से पूर्व उन्होंने वैदिक मंत्रों के बीच जगतजननी मां आदिशक्ति के अष्टम स्वरूप महागौरी माता की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने अष्टमी तिथि के मान में गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में महानिशा पूजा का विशिष्ट अनुष्ठान पूर्ण कर लोकमंगल की प्रार्थना की। गुरुवार पूर्वाह्न देवीपाटन शक्तिपीठ से गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधिस्थल पर जाकर शीश नवाया।
विज्ञापन


देर शाम वह महानिशा पूजा में सम्मिलित हुए। दिनांक 11 अक्टूबर दिन शुक्रवार  को पूर्वाह्न नवमी तिथि के मान में कन्या पूजन तथा दिनांक 12 अक्टूबर दिन शनिवार को दशमी तिथि पर प्रातः 9.15 से श्रीनाथ जी के विशिष्ट पूजन और गोरक्षपीठ से निकलने वाले परंपरागत विजयादशमी शोभायात्रा तक सीएम योगी गोरक्षभूमि पर शक्ति की भक्ति में रत रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में महानिशा पूजा का अनुष्ठान गुरुवार देर शाम गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। दो घंटे से अधिक चले अनुष्ठान में गोरक्षपीठाधीश्वर ने गौरी गणेश पूजन, वरुण पूजन, पीठ पूजन, यंत्र पूजन, मां दुर्गा का विधिवत् पूजन, भगवान राम-लक्ष्मण-सीता का षोडशोपचार पूजन, भगवान कृष्ण एवं गोमाता का पूजन, नवग्रह पूजन, विल्व पूजन,अधिष्ठात्री देवता पूजन, शस्त्र पूजन, द्वादश ज्योर्तिलिंग-अर्धनारीश्वर एवं शिव-शक्ति पूजन, वटुक भैरव, काल भैरव, त्रिशूल पर्वत पूजन किया। 

साथ ही हवन की वेदी पर ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र और अग्नि देवता का आह्वान कर पूजन किया और शक्तिपीठ में स्थापित वेदी पर उगे जौ के पौधों को काटकर आदिशक्ति मां दुर्गा से लोकमंगल की प्रार्थना की। महानिशा पूजा का अनुष्ठान गोरक्षपीठाधीश्वर द्वारा हवन करके पूर्ण किया गया। समस्त अनुष्ठान दुर्गा सप्तसती के पाठ एवं वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। अंत में आरती एवं क्षमा याचना के बाद प्रसाद वितरित हुआ।

इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, उज्जैन भरथरी गुफा से पीर योगी रामनाथ जी, सतुआबाबा आश्रम वाराणसी से संतोषदास जी, मैदागिन वाराणसी से योगी रामनाथ, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, मंहत ईश्वरदास फर्रुखाबाद, कालीबाड़ी के मंहत रविन्द्रदास, विधायक विपिन सिंह, दिनेश सिंह पहलवान, लालजी सिंह,ब्लाक प्रमुख कप्तानगंज विशाल सिंह, अशोक जालान,अरुणेश शाही, अभय सिंह, दुर्गेश बजाज, अमित सिंह मोनू, जनार्दन तिवारी, अवधेश सिंह, अरुण अग्रवाल उर्फ लालाबाबू,  देवेन्द्र राज कंडेल, अनन्य प्रताप शाही, अरितेक शाही, अष्टभुजा तिवारी, अमित राव, विश्व हिंदू परिषद के प्रदीप पांडेय, सहित बड़ी संख्या में गोरखनाथ मंदिर के भक्त उपस्थित रहे।


मां सिद्धिदात्री की आराधना कर कन्या पूजन करेंगे सीएम योगी
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित अपने आवास के शक्तिपीठ में शुक्रवार पूर्वाह्न शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि को देवी दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करेंगे। उसके बाद कन्या पूजन का अनुष्ठान होगा। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर कुंवारी कन्याओं के पांव पखारकर श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करेंगे। उन्हें भोजन कराएंगे और दक्षिणा, उपहार देंगे। इस दौरान परंपरा के अनुसार बटुक पूजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed