Har Ghar Tiranga: योगी आदित्यनाथ ने किया 'हर घर तिरंगा' अभियान का शुभारंभ, सीएम आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत ना केवल गोरखनाथ मंदिर परिसर में राष्ट्रध्वज फहराकर की बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर को बदलकर तिरंगे की तस्वीर अपलोड की है।
आजादी के अमृत काल के इस दूसरे स्वतंत्रता दिवस पर एक सप्ताह तक विविध आयोजन होने हैं। इस दौरान 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में मौन जुलूस निकालकर भारत के विभाजन की विभिषिका को याद करते हुए उस दौरान हुई हिंसा में हताहत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अलावा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी का दीपक जलाकर वीर बलिदानियों को याद कर नमन किया जाएगा।
वहीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य बल, केंद्रीय पुलिस बल और पुलिस विभाग के बलिदानियों के स्वजन को सम्मानित किया जाएगा और कवि सम्मेलन एवं मुशायरों का आयोजन होगा।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालय रविवार (13 अगस्त) को भी खोले गये। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छात्र-छात्राओं के लिए मिड-डे मील की भी विशेष व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने स्कूलों में हर घर तिरंगा और मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रमों की तिथिवार रूपरेखा तय की है।