फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yoga awareness and public participation programs will start from June 1.

Gorakhpur News: योग दिवस पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा डीडीयू

Fri, 29 May 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Yoga awareness and public participation programs will start from June 1.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जनसहभागिता, सामाजिक समावेशन एवं वैश्विक सहभागिता के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। एक जून से योग आधारित विविध कार्यक्रमों एवं जागरूकता अभियानों की श्रृंखला प्रारंभ की जाएगी, जो 21 को आयोजित मुख्य समारोह तक चलेगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विश्वविद्यालय इस वर्ष योग को केवल एक औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए विशेष पहल कर रहा है। कार्यक्रमों के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग सत्र, गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य एवं योग कार्यक्रम, रामगढ़ताल परिसर में सामूहिक योग आयोजन, गोद लिए गए गांवों में योग जागरूकता अभियान, बाल सुधार गृह एवं चिल्ड्रेन होम में विशेष योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों में स्वास्थ्य, अनुशासन एवं मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता विकसित करना है।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह 21 जून को विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन से योग कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे देशों के विश्वविद्यालयों के साथ आयोजित होगा संवाद सत्र

योग दिवस समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करते हुए मलेशिया, थाईलैंड, यूएई, नेपाल सहित अन्य देशों के सहयोगी विश्वविद्यालयों के साथ संयुक्त योग कार्यक्रम एवं संवाद सत्र भी आयोजित किया जाएगा। इससे भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी। गोरखपुर, देवरिया एवं कुशीनगर के संबद्ध कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed