फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Workshop organized on International Women's Day at Gorakhpur University

Gorakhpur News: कानून की जानकारी और व्यावहारिक अमल आवश्यक

Sat, 28 Feb 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Workshop organized on International Women's Day at Gorakhpur University
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय महिला कल्याण संघ एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 'लीगल अवेयरनेस एंड लीगल हेल्थ' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि कानून की जानकारी और व्यावहारिक अमल आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशाखा समिति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कैंपस में आईसीसी का गठन किया गया है। अधिवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान महिलाओं को समानता, गरिमा एवं स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में महिला को तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराने, महिला हेल्पलाइन (1090/181) से संपर्क करने व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। डिजिटल युग में उन्होंने सतर्कता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

संयोजन महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. दिव्यारानी सिंह व प्रो. नंदिता सिंह ने किया। इस दौरान प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. सुनीता मुर्मू, डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. तूलिका मिश्रा, डॉ. नीता सिंह, डॉ. कल्पना, डॉ. अफरोजा, डॉ. प्रतिमा जायसवाल व डॉ. विस्मिता पालीवाल आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed