{"_id":"6a74f86062e39687340806a4","slug":"work-at-gts-stalled-for-two-hours-due-to-a-shortage-of-capsules-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1409907-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कैप्सूल की कमी से दो घंटे जीटीएस पर काम रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कैप्सूल की कमी से दो घंटे जीटीएस पर काम रहा ठप
Fri, 07 Aug 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। चरगावां और बसंतपुर गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन (जीटीएस) पर बृहस्पतिवार सुबह कैप्सूल जिसमें कूड़े को भरकर सुथनी भेजा जाता है, समय से नहीं पहुंचने पर करीब दो घंटे तक कचरा अनलोड करने का काम प्रभावित रहा। सुबह सात बजे से डोर-टू-डोर कचरा संग्रह करने वाले वाहन दोनों जीटीएस पर पहुंचने लगे लेकिन कैप्सूल नहीं होने से उन्हें इंतजार करना पड़ा। इससे शहर के घरों से समय पर कचरा नहीं उठ सका।
बसंतपुर जीटीएस पर सुबह से ही कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह साढ़े नौ बजे तक 50 से अधिक मैजिक और ट्रैक्टर-ट्रॉली अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। चरगांवा जीटीएस पर भी यही स्थिति रही। वाहन चालक और सफाई कर्मचारी कचरा अनलोड होने का इंतजार करते रहे। सूचना मिलने पर अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने जोनल अधिकारियों के साथ व्यवस्था संभाली। इसके बाद सुबह करीब 10:30 बजे दोनों जीटीएस पर तीन-तीन हुक लोडर और कैप्सूल पहुंचे।