देवरिया: दबंगों के खिलाफ आधी रात को धरने पर बैठी महिलाएं, मनाने पहुंची पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में दबंग युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर एक पीड़ित परिवार गुरुवार की आधी रात में शहर के सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गया। सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार की सुबह सिविल लाइन रोड पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम और सीओ ने धरना समाप्त करने को कहा तो पीड़ित पक्ष मामले में कार्रवाई करने की मांग करने लगा। इसको लेकर पुलिस और महिलाओं में झड़प हुई। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने सभी को महिला थाने भेज दिया।
शहर के रामगुलाम टोला निवासी विजय मद्धेशिया का अपने पड़ोसी से करीब दो माह पहले विवाद हुआ था। मामले नाजमद तहरीर पर लूट सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। आरोप है कि रात में कुछ मनबढ़ (दबंग) लोगों ने उसका गेट तोड़ दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
एक दरोगा मौके पर पहुंचे तो उल्टे दुर्व्यहार करने लगे। महिला का आरोप है कि दरोगा ने उसकी पुत्री के साथ गलत तरीके से पेश आए है। इससे नाराज विजय और अन्य महिलाएं कोतवाली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी लेकिन पुलिस ने एक न सुनी तो सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गई।
सुबह होने पर करीब नौ बजे महिलाएं कोतवाल और एसएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर सड़क पर धरना देने लगी। इसके कारण सिविल लाइन रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ देर बार एसडीएम सदर सौरव सिंह, सीओ पंचम लाल, श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित पर कार्रवाई की मांग करने लगे।