{"_id":"5fb6331f5cf7176ba68009ad","slug":"women-dead-after-road-accident-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बोलेरो की चपेट में आई सास और बहू, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बोलेरो की चपेट में आई सास और बहू, एक की मौत
Thu, 19 Nov 2020 02:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Nov 2020 02:26 PM IST
सार
- पुरवा स्थित ढाबा के निकट हुई घटना
- बाजार कर टेंपो से उतर घर जाते बोलेरो चालक ने मारी ठोकर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पुरवा स्थित ढाबा के समीप बुधवार की देर शाम टेंपो से उतर कर घर जाते समय बोलेरो की ठोकर से सास व बहू घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सास को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहू का इलाज चल रहा है। वे शहर से बाजार कर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मेहड़ा पुरवा निवासी वृजभाषी देवी 55 पत्नी स्व. प्रेमनारायण तिवारी बुधवार की शाम अपनी बहू उर्मिला 28 पत्नी विजयेंद्र नारायण तिवारी के साथ शहर में बाजार करने आई थीं। वह खरीदारी करने के बाद वापस लौटने के लिए टेंपो से निकलीं।
विज्ञापन
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर पुरवा स्थित ढाबा के समीप टेंपो से उतर कर सास व बहू घर जा रही थीं, इसी बीच बोलेरो ने ठोकर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां वृजभाषी देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उर्मिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
उधर घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में विजयेंद्र नारायण तिवारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।