{"_id":"6375b7790407a94053769c65","slug":"woman-who-went-to-graze-goats-in-gorakhpur-strangled-to-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में बकरी चराने गई महिला की गला रेत कर हत्या, आरोपी गांव से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में बकरी चराने गई महिला की गला रेत कर हत्या, आरोपी गांव से फरार
Thu, 17 Nov 2022 09:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:55 AM IST
सार
हेमधापुर गांव के बाहर भागवानी (48) पत्नी सुरेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह अपने खेत के पास बकरी चराने गई थीं। 12 बजे के करीब देवर योगेंद्र भी खेत की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मुर्गी पालन केंद्र के पास उसने भाभी को अचेता अवस्था में देखा। नजदीक जाने पर गला रेतने का निशान था।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के हेमधापुर गांव में बकरी चराने गई महिला की पुराने विवाद में गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस गांव के एक ही व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हेमधापुर गांव के बाहर भागवानी (48) पत्नी सुरेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह अपने खेत के पास बकरी चराने गई थीं। 12 बजे के करीब देवर योगेंद्र भी खेत की तरफ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में मुर्गी पालन केंद्र के पास उसने भाभी को अचेता अवस्था में देखा। नजदीक जाने पर गला रेतने का निशान था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने एसपी नार्थ को बताया कि घटना को गांव के एक ही व्यक्ति ने भागवानी की हत्या की है।
विज्ञापन
एक साल पहले जेल से छूटा है आरोपी
एसपी नार्थ ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के राकेश सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि राकेश एक साल पहले जेल से छूटकर आया है। वह भागवानी की बेटी की हत्या का प्रयास कर चुका है, जिसमें केस दर्ज था और इसी मामले में उसे जेल हुई थी।
आरोप है कि जेल से छूटकर आने के बाद से ही राकेश पीड़ित परिजनों को परेशान करता था। मौके मिलते ही उसने घटना को अंजाम दिया है। एसपी नार्थ ने बताया कि आरोपी ड्राइवर है और मनबढ़ किस्म का है। उसके आचरण से परेशान माता और पिता मुंबई में रहते हैं। वह अकेले घर पर रहता है।
परिजनों ने बताया कि राकेश एक साल पहले जेल से छूटकर आया है। वह भागवानी की बेटी की हत्या का प्रयास कर चुका है, जिसमें केस दर्ज था और इसी मामले में उसे जेल हुई थी।
आरोप है कि जेल से छूटकर आने के बाद से ही राकेश पीड़ित परिजनों को परेशान करता था। मौके मिलते ही उसने घटना को अंजाम दिया है। एसपी नार्थ ने बताया कि आरोपी ड्राइवर है और मनबढ़ किस्म का है। उसके आचरण से परेशान माता और पिता मुंबई में रहते हैं। वह अकेले घर पर रहता है।