फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman molested after intruder enters her home; threatened with having her photos made viral when she resisted.

Gorakhpur News: घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी, विरोध पर फोटो वायरल करने की धमकी

Fri, 21 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Woman molested after intruder enters her home; threatened with having her photos made viral when she resisted.
- चौरीचौरा इलाके का मामला, परिजन से शिकायत करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी का आरोप
विज्ञापन


सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक करन प्रजापति और उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि वह गांव के चौराहे के मकान में जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी दुकान संभालती हैं। आरोप है कि गांव का करन प्रजापति कुछ समय पहले घर में घुस गया और पत्नी के साथ छेड़खानी की। पति के मुताबिक, परिवार की बदनामी और सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते उस समय उसने मामले की शिकायत नहीं की। कुछ समय तक शांत रहने के बाद आरोपी फिर पत्नी को रास्ते में आते-जाते परेशान करने लगा।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि आरोपी के माता-पिता से उसकी हरकतों की शिकायत की गई तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसके घर में एक सिम कार्ड फेंका गया। जांच कराने पर सिम करन प्रजापति के नाम पर होने की जानकारी मिली। आरोप है कि सिम को लेकर करन से फोन पर बात करने पर उसने धमकी दी कि उसके पास पत्नी का फोटो है और वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर करन प्रजापति समेत उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed