फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman killed herself by jumping into river with her son In Deoria s Barhaj

बेटे संग नदी में कूदी मां: ऑटो से उतरकर महिला ने लगाई छलांग, देखते रह गए सभी लोग, दोनों की मौत

Wed, 12 Apr 2023 08:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरहज (देवरिया)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरहज (देवरिया) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Apr 2023 08:20 PM IST
सार

राप्ती नदी में महिला को कूदते हुए कुछ लोगों ने देख लिया और शोर मचाया। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और छानबीन शुरू की। काफी देर की तलाश के बाद शव बरामद हुए।

विज्ञापन
Woman killed herself by jumping into river with her son In Deoria s Barhaj
पुल पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया के बरहज क्षेत्र के कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु से बुधवार को एक महिला ने बच्चे के साथ नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बोट आदि के जरिए रेस्क्यू कर करीब एक घंटे प्रयास के बाद मां-बेटे का शव बाहर निकाला जा सका। महिला की पहचान गांव के बढ़या फुलवरिया निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी वर्षा (30) और उसके आठ माह का पुत्र रूद्रांश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे एक महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो से पुल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसने पुल पर ऑटो रोकने के लिए कहा। चालक जब तक कुछ समझता वर्षा ने बच्चे के साथ ऑटो से नीचे उतरकर नदी में छलांग लगा दी। राप्ती नदी में महिला को कूदते हुए कुछ लोगों ने देख लिया और शोर मचाया। सूचना पर सहयोगी के साथ कांस्टेबल धीरज पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों आदि की मदद से पानी में बह रहे दोनों को बाहर निकलवाया। लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। वर्षा और उसके पुत्र रूद्रांश के मौत की जानकारी होने पर मायके के कपरवार पूरब टोला निवासी जनार्दन मिश्र के परिजन और ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए। लोगों के अनुसार वर्षा करीब 10 दिन से मायके में थी। वह दिमाग से अस्वस्थ बताई जा रही है। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि दोनों के शव को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed