फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman killed and two injured after bike collision in basti

बस्ती: दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 13 Jun 2021 05:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Jun 2021 05:34 PM IST
सार

बस्ती-कलवारी मार्ग पर खड़ौहा खुर्द गांव के पास हुआ हादसा, घायलों का चल रहा इलाज

विज्ञापन
Woman killed and two injured after bike collision in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के बस्ती-कलवारी मार्ग पर स्थित खड़ौआ खुर्द के पास रविवार को दो बाइक की टक्कर होने से महिला की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के खड़ौआ खुर्द निवासी 37 वर्षीय कुमार अपनी पत्नी पार्वती देवी और 13 साल के बेटे सूरज के साथ ससुराल गए थे। रविवार को वह मोटरसाइकिल से पत्नी और बच्चे के साथ घर आ रहे थे। दोपहर में करीब 12 बजे बस्ती-कलवारी मार्ग पर खड़ौहा गांव के मोड़ पर पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी बाइक में टक्कर हो गई।
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठी पार्वती देवी छिटक कर दूर जा गिरीं और गंभीर चोट लगने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे संजय कुमार और उनका बेटा सूरज घायल हो गया। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल चालक सुधीर कुमार व पीछे बैठे कुनाल निवासी पगार थाना कप्तानगंज भी मामूली रूप से घायल हो गए। नगर पुलिस ने पार्वती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नगर सतानंद पांडेय ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में ले लिया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव अभिषेक यादव ने कहा कि इस मार्ग पर आए दिन लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed