{"_id":"5f5385d78ebc3e36807dcdff","slug":"woman-gives-birth-to-three-children-in-operation-theater-at-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन थियेटर में गूंजी तीन बच्चों की किलकारी, डॉक्टर बोले- 'ऑल इज वेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन थियेटर में गूंजी तीन बच्चों की किलकारी, डॉक्टर बोले- 'ऑल इज वेल'
Sat, 05 Sep 2020 06:14 PM IST
vivek shukla
शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
तीन बच्चों ने लिया जन्म।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के संयुक्त जिला अस्पताल खलीलाबाद के ऑपरेशन थियेटर में एक साथ तीन बच्चों ने जन्म लिया। इसमें दो बेटे और एक बेटी है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मेजर सर्जरी के जरिए प्रसव कराया। तीनों जन्में बच्चे और प्रसूता स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
खलीलाबाद ब्लॉक के तेनुहारी सोयम गांव की रहने वाली सरिता गुप्ता (28 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरे माह में अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान तीन भूण होने की बात पता चली। तभी से जिला अस्पताल की डॉ. शशि सिंह (गायनी एमएस) ने अपनी देखरेख में सरिता को चिकित्सीय सलाह देती रहीं।
विज्ञापन
प्रसव का वक्त आने पर रेडियोलाजिस्ट डॉ. वीके चौधरी, एनेस्थिसिया डॉ. संतोष तिवारी और सहायक स्टॉफ गीता, पूर्णिमा और राधिका की टीम ने मेजर सर्जरी के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराया। फिलहाल तीनों बच्चों का वजन लगभग दो-दो किलोग्राम का है, सभी स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दो बेटा, एक बेटी ने लिया जन्म
डॉ. संतोष तिवारी ने बताया कि इसमें दो बेटे और एक बेटी ने जन्म लिया है। इस तरह के केस में ओवरी से अत्यधिक रक्तस्राव होने की संभावना होती है, इससे ‘अपर हेमरेज’ की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा कोविड-19 के दौर में कई चुनौतियों को हमारी टीम ने स्वीकारा। ऑपरेशन थियेटर में प्रसूता और तीन बच्चों के हेल्थ पर भी बारीकी से नजर रखना होता है।
सीएमओ डॉक्टर हर गोविंद सिंह, अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा और सीएमएस डॉक्टर वाईपी सिंह ने मेजर सर्जरी के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराने वाले डॉक्टरों की टीम को बधाई दी।
सीएमओ डॉक्टर हर गोविंद सिंह, अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा और सीएमएस डॉक्टर वाईपी सिंह ने मेजर सर्जरी के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराने वाले डॉक्टरों की टीम को बधाई दी।