{"_id":"610272210e4ed56ec91ddb93","slug":"woman-died-under-suspicious-circumstances-family-members-allege-murder-by-blocking-road-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर लगाया हत्या का आरोप
Thu, 29 Jul 2021 02:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:47 PM IST
सार
बुधवार को रास्ते में चार पहिया वाहन खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद, मारपीट में घायल शख्स का चल रहा इलाज।
विज्ञापन
सड़क जाम करने की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बुधवार को रास्ते में चार पहिया वाहन खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के बाद एक शख्स जीवन और मौत से जूझ रहा है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर के बाद चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। वहीं गुरुवार को आरोपी पक्ष की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जिसे लेकर आरोपी पक्ष पीड़ित पक्ष के बीच मारपीट में महिला की जान जाने का आरोप लगाकर हत्या का केस दर्ज कराने को लेकर सड़क पर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गौरीबाजार इंस्पेक्टर अनिल पांडेय मयफोर्स मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जाम समाप्त कराया।
गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम तेनुआ टोला में मंगलवार की देर रात दो पक्षों के बीच चार पहिया वाहन रास्ते में खड़ी करने को लेकर जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें 45 वर्षीय विनोद चौरसिया पुत्र राजदेव चौरसिया गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जीवन और मौत से जूझ रहा है।
पुलिस ने इस मामले में गौरीबाजार थानाक्षेत्र के सिरजम टोला तेनुआ निवासी दिनानाथ पुत्र विभूति, मुन्नालाल पुत्र विभूति, विशाल पुत्र मुन्नालाल, विकास पुत्र मुन्नालाल के खिलाफ धारा 325, 504, 352, 308 दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार की सुबह 10 बजे आरोपी पक्ष की एक महिला सुभावती चौरसिया (80) पत्नी विभूति चौरसिया की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए देवरिया- गोरखपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रदर्शन करने वाले लोग तीतर- बितर होकर भाग निकले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर गौरीबाजार अनिल पांडेय का कहना है कि मंगलवार की रात मारपीट हुई थी, जिसमें घायल एक व्यक्ति गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। महिला की मौत का मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।