फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman dead, 59 new corona cases found

कुशीनगर में कोरोना से महिला की मौत, 59 मिले संक्रमित

Sat, 12 Sep 2020 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
woman dead, 59 new corona cases found
कुशीनगर में कोरोना से महिला की मौत, 59 मिले संक्रमित
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना से जूझ रही 65 वर्षीय महिला ने शुक्रवार की रात दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। जबकि 59 लोग इसकी गिरफ्त में आए हैं। डॉक्टरों की जांच में 83 लोग स्वस्थ मिले। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 656 है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि कोरोना से जूझ रही हाटा कोतवाली क्षेत्र की 65 वर्षीय महिला की शुक्रवार की रात गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को 1971 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 1912 निगेटिव और 59 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दुदही क्षेत्र से एक, फाजिलनगर से चार, कसया से दो, पडरौना से चार, खड्डा से तीन, तमकुही से तीन, नेबुआ नौरंगिया से एक, कुबेरस्थान से तीन, रामकोला से पांच, विशुनपुरा से पांच, हाटा से तीन, सेवरही से दो, कप्तानगंज से पांच, मोतीचक से छह, सुकरौली से चार तथा आठ मरीज अन्य क्षेत्रों से हैं। इस तरह अब तक कराई गई 78637 लोगों की जांच में 4036 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को 83 मरीज डॉक्टरों की जांच में स्वस्थ पाए गए, जिन्हें घर भेज दिया गया। इस तरह अब तक 3352 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 656 एक्टिव केस और 262 कंटेनमेंट एरिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed