फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman created ruckus by climbing on water tank in Sant Kabir Nagar

Sant Kabir Nagar: पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ने किया बवाल, पुलिस भी हुई परेशान; ऐसे उतरी नीचे

Mon, 25 Mar 2024 06:23 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Mar 2024 06:23 PM IST
सार

संत कबीर नगर जिले में पानी की टंकी पर चढ़कर एक महिला ने ड्रामा शुरू कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अन्य मौजूद लोगों ने उसे उतरने के लिए सिफारिश करते रहे, लेकिन महिला पानी की टंकी से नहीं उतरी। 

विज्ञापन
Woman created ruckus by climbing on water tank in Sant Kabir Nagar
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महुली थाना क्षेत्र के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर के परिसर में स्थित पानी की टंकी पर सोमवार की दोपहर एक मनोरोगी महिला चढ़कर कूदने की धमकी देने लगी। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अन्य मौजूद लोगों ने उसे उतरने के लिए सिफारिश करते रहे, लेकिन महिला पानी की टंकी से नहीं उतरी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक, एसडीएम पहुंच गए। फायर सर्विस की गाड़ी भी मंगा लिया गया, जिसके सहयोग से महिला को उतारने का प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन


सीएचसी परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी मनोरोगी महिला को उतारने के लिए एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के साथ चौकी प्रभारी हरिकेश भारती घंटों प्रयास किए, लेकिन महिला को पानी की टंकी से उतारने में सफलता नहीं मिली। मजबूर होकर एसडीएम ने फायर सर्विस को फोन कर मौके पर बुलाया। 
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के कर्मचारी महिला को नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। थाने का एक सिपाही रमेश मिश्र ने हिम्मत करके छुप-छुप कर पानी की टंकी पर चढ़ कर महिला को कब्जे में कर लिया। महिला को उतारने का प्रयास जारी हैं। लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला को नीचे नहीं उतारा जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed