{"_id":"5eb441b27d971d7e3018831b","slug":"woman-committed-suicide-due-to-fear-of-corona-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कोरोना के भय से महिला ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम में नहीं मिला कोई लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कोरोना के भय से महिला ने की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम में नहीं मिला कोई लक्षण
Thu, 07 May 2020 10:43 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 May 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरयासुजान थानाक्षेत्र के माधोपुर बुजुर्ग में दो दिन पहले ही परिवार समेत गुजरात से लौटकर आई जिस महिला का शव घर मे फंदे से लटकता मिला था, उसने कोरोना के अवसाद में आकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस महिला में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। आत्महत्या के इस मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो टेप भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को माधोपुर बुजुर्ग पोखरा टोला निवासी राजकिशोर की पत्नी ममता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को परिवारीजनों ने मुकामी पुलिस को एक ऑडियो क्लिप सौपकर बताया कि कोरोना संक्रमित होने की आशंका वश ममता ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वायरल ऑडियो में महिला खुद को सर्दी, खांसी व बुखार के कारण कोरोना संक्रमित मान रही है। इस संबंध में एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आ गई है। सीएमओ के अनुसार उसमें कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया है। मौत लटकने की वजह से हुई है। हो सकता है कि महिला ने अवसाद में आकर आत्महत्या कर लिया हो।
विज्ञापन