{"_id":"5f5a3e258ebc3e54e959b437","slug":"woman-chain-snatching-showing-fear-of-police-checking-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर महिला का चेन ले उड़े जालसाज, अब जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चेकिंग का डर दिखाकर महिला का चेन ले उड़े जालसाज, अब जांच में जुटी पुलिस
Thu, 10 Sep 2020 08:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Sep 2020 08:24 PM IST
सार
- कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी के पास की घटना
- पुलिस सीसी टीवी फुटेज की मदद से जांच में जुटी
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी के पास बृहस्पतिवार को पुलिस की चेकिंग का डर दिखाकर जालसाज महिला की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों की मदद से आरोपितों की पहचान में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, दुर्गाबाड़ी मोहल्ला निवासी संतू की पत्नी शारदा देवी बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे घर से किसी काम के लिए बाजार निकली थीं। रास्ते में दो लोग मिले और उनसे कहा कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है। सोने की चेन को लेकर आपसे बेवजह सवाल-जवाब करेगी। इससे अच्छा है कि चेन दे दें, अभी कागज में लपेटकर आपको दे देते हैं।
शारदा देवी को बातों में उलझा कर उचक्कों ने चेन ले लिया और कागज देकर कहा कि इसे घर जाकर खोलिएगा। घर पर उन्होंने कागज खोला तो उसमें चेन नहीं थी। इसकी जानकारी उन्होंने घरवालों को दी। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ कोतवाली बीपी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित पकड़ लिए जाएंगे।