फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will be able to apply for Medicity scheme till July 10

Naya Gorakhpur: 10 जुलाई तक तक कर सकेंगे मेडिसिटी योजना के लिए आवेदन, 20 दिन के भीतर ई-लाटरी की तैयारी

Mon, 26 Jun 2023 01:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Jun 2023 01:37 PM IST
सार

जीडीए की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में आवासीय भूखंडों एवं फ्लैटों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जून को बीत गई। अब इन आवेदनों की जांच और ई लाटरी की तैयारी तेज हो गई है।

विज्ञापन
Will be able to apply for Medicity scheme till July 10
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मेडिसिटी योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दी है। लोगों के अनुरोध पर जीडीए ने आवेदन की अंतिम समय सीमा बढ़ाई है। खोराबार टाउनशिप के तहत मेडिसिटी योजना में ई-नीलामी के माध्यम से विभिन्न स्थानों के आवंटन की प्रक्रिया 26 मई से 25 जून तक ऑनलाइन खोली गई थी।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने ई-मेल भेजकर जीडीए के अधिकारियों आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी। जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ई नीलामी के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया के आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: क्रिमिनल जस्टिस: ...ताकि फिर किसी बेगुनाह को न बनाया जाए डॉक्टर भगवानदास, पुलिस कर रही बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


खोराबार टाउनशिप : 20 दिन के भीतर ई-लाटरी की तैयारी
जीडीए की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में आवासीय भूखंडों एवं फ्लैटों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जून को बीत गई। अब इन आवेदनों की जांच और ई लाटरी की तैयारी तेज हो गई है। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक 20 दिन के भीतर ई-लाटरी करने की तैयारी है। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लिए 26 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed