फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wild pig attack to deoria court, some people injured inculde advocate

देवरिया में कचहरी पर जंगली सूअर का हमला, अधिवक्ता समेत आधा दर्जन लोग घायल

Fri, 10 Jan 2020 10:35 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 10 Jan 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
wild pig attack to deoria court, some people injured inculde advocate
सूअर के हमले में लोग घायल - फोटो : amarujala
एक जंगली सूअर ने शुक्रवार को कचहरी में तीन वकील और एक वादकारी पर हमला बोल दिया। कई लोगों को दौड़ा लिया। इससे काफी देर तक कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। कचहरी से निकले के बाद सूअर ने सपा के कार्यक्रम में उत्पात मचाया। जिम्मेदार अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही सूअर कहीं भाग गया।
विज्ञापन


प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की दोपहर दीवानी कचहरी के वकील अपने काम लगे थे। उसी दौरान एक जंगली सूअर कहीं से आ गया। उसने वकील राजेश शर्मा, रामकिशोर वर्मा और चंचल तिवारी को  घायल कर दिया। रामकिशोर को गंभीर जख्म आया है। वहीं, वादकारी शशिभूषण मिश्र और एक अन्य महिला पर भी हमला किया।
विज्ञापन


लोगों ने दौड़ाया तो सूअर परिसर में पीछे की तरफ झाड़ियों में जाकर छिप गया। कुछ लोग उधर गए तो वह फिर बाहर निकला और लोगों को दौड़ा लिया, लेकिन इस बार घेराबंदी कर वकील और अन्य लोगों ने उसे गेट से बाहर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागने के दौरान सूअर ने सपा के जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ताओं में से दो लोगों को मारकर मामूली रूप से घायल कर दिया। इसी बीच लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दे दिया, लेकिन उनके पहुंचने से पूर्व ही सूअर कहीं भाग गया। कचहरी परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed