{"_id":"6438de625e1bca6a5107b1d7","slug":"wife-killed-husband-by-slitting-throat-with-sickle-2023-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लालच में बनी कातिल: पत्नी ने पति की हंसिया से गला काटकर की हत्या, दो मई को थी बेटी की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति के लालच में बनी कातिल: पत्नी ने पति की हंसिया से गला काटकर की हत्या, दो मई को थी बेटी की शादी
Fri, 14 Apr 2023 11:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:49 AM IST
सार
रीता घर में रखा हंसिया लेकर आई। उसने पति रमेश को बाहर बुलाया और दोनों में एक बार फिर बहस हो गई। पति ऊकड़ू बैठ गया, इसके बाद रीता ने ताबड़तोड़ गर्दन पर हंसिया से तीन वार किया, जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बांसगांव इलाके में पति की हत्या के आरोप में पकड़ी गई रीता ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली सामने आई है। यहां बांसगांव थाना क्षेत्र के महिलवार गांव में बुधवार रात संपत्ति के लालच में पत्नी ने पति रमेश मौर्या (45) की हंसिया से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रमेश के पिता गुलाब की तहरीर पर आरोपी पत्नी रीता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल हंसिया बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। रीता रमेश की दूसरी पत्नी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रमेश पंजाब में रहकर टाइल्स लगाने का काम करते थे। पहली पत्नी गिरजा की मौत हो चुकी है। करीब 14 साल पहले उसने रीता से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से एक बेटा सर्वेश और दो बेटियां सुप्रिया व प्रियांजलि हैं। इसमें सुप्रिया बड़ी है। वहीं, दूसरी पत्नी रीता से एक बेटा समीर है।
विज्ञापन
बड़ी बेटी सुप्रिया की दो मई को शादी होनी है। इसके के दान-दहेज को लेकर रीता रमेश से विवाद करने लगी थी। नौ फरवरी को ही रमेश शादी की तैयार के लिए घर आ गया था। तभी से विवाद चल रहा था। बुधवार रात दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि रीता शौच के बहाने बाहर गई और फिर घर में रखा हंसिया लेकर आई। उसने पति रमेश को बाहर बुलाया और दोनों में एक बार फिर बहस हो गई। पति ऊकड़ू बैठ गया, इसके बाद रीता ने ताबड़तोड़ गर्दन पर हंसिया से तीन वार किया, जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घर में अचानक हुए शोर से सब जग और बहू को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बड़ी बेटी की शादी से दूसरी पत्नी काफी नाराज थी। उसे लग रहा था कि उसके हिस्से की रकम को भी खर्च किया जा रहा है। इसी बात पर पति पर उसने हंसिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पहले भी हो चुकी हैं इस तरह की वारदातें
- 09 अप्रैल 2023 : गीडा इलाके के मल्हीपुर गांव में रामानंद विश्वकर्मा की पत्नी सीतांजली ने प्रेमी बृजमोहन व उसके दोस्त के साथ मिलकर हत्या की।
- 26 फरवरी 2023 : सहजनवां इलाके में नीलम गुप्ता ने पति अवधेश गुप्ता व बच्चों की हत्या कर दी।
- 27 नवंबर 2017 : चिलुआताल निवासी मोहम्मद हनीफ की हत्या पत्नी शायरा खातून ने प्रेमी रज्जा के साथ मिलकर की थी।
- 27 नवंबर 2020 : गोरखनाथ निवासी क्लीनिक कर्मचारी ओंकार उपाध्याय की भी हत्या उसकी पत्नी नीलम ने कराई थी। क्योंकि उसे अपने फूफा से ही इश्क हो गया था।
- 5 जनवरी 2016 : शाहपुर इलाके के अशोक नगर में अर्चना यादव ने प्रेमी फिरोजाबाद निवासी शिक्षक अजय यादव के साथ मिलकर पति नेत्र चिकित्सक ओमप्रकाश यादव की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान उसका पांच साल का बेटा नितिन उठ गया और रोते हुए मां की गोद में आ गया था। प्रेमी को बच्चे पर दया आ गई वह अर्चना को बोला कि इसे रहने दो। लेकिन, अर्चना ने खुद ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
- 22 अप्रैल 2017 : कैंट इलाके के कूड़ाघाट विशुनपुरवा निवासी सुषमा सिंह ने प्रेमी डब्लू सिंह के साथ मिलकर पति 35 वर्षीय विवेक प्रताप सिंह की हत्या कर दी थी।
- 4 मार्च 2018 : सिद्धार्थनगर जिले के गुजरवलिया गांव की रहने वाली महिला रुंधा ने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति विजय सिंह और देवर दिनेश की हत्या करा दी थी।
- 3 अप्रैल 2018 : चिलुआताल के जंगल नकहा नंबर दो कोइलहिया निवासी हार्डवेयर व्यापारी विनोद की हत्या उसकी पत्नी आशा ने प्रेमी अनूप मोदनवाल के साथ मिलकर कर दी थी।